आकोला -{सत्यनारायण साहू} हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी तेजाजी का मेला बडी धूमधाम से मनाया जायेगा। श्री वीर तेजाजी नवयुवक मण्डल के अध्यक्ष सत्यनारायण साहू ने बताया कि 18 सितम्बर को रात्रि जागरण लगेगा। और 19 सितम्बर {भादवा की शुक्ल पक्ष की दशमी }को मेला लगेगा। मेला देखने के लिए लोग बडी संख्या सेआस -पास के गाँवो आते है जैसे होलीरडा, खजीना,बड़लियास,जीवाखेडा,सौपुरा , चान्दगढ और अडसीपुरा आदि गाँवो से व्यक्ति आते है। आकोला कस्बे मे बडे धूमधाम से तेजाजी का जुलूस निकाला जायेगा। मेला की तैयारी जोर से चल रही है।
Comments
Post a Comment