पीएम मोदी से मिलने के लिए दण्डवत यात्रा कर दिल्ली पहुंचा यह शख्स





प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए एक शख्स ने अनोखा तरीका अपनाया. राहुल शर्मा नाम का ये शख्स बदायूं से दण्डवत यात्रा करता हुआ दिल्ली पहुंचा है. राहुल अपनी कुछ मांगों को लेकर प्रधानमंत्री से मिलना चाहते है. लेकिन राहुल जैसे ही आईटीओ तिलक ब्रीज के पास पहुंचे. पुलिस ने उन्हें रोक लिया.

गेरुआ वस्त्र धारण किए राहुल के कारण सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई थी. राहुल के इस गतिविधि के चलते सड़क पर चल रही गाड़ियों की रफ्तार धीमी पड़ गई. हालांकि जब पुलिस को इसकी सूचना मिली तो उसे पकड़ लिया गया. पुलिस से पूछताछ में उत्तर प्रदेश के राहुल शर्मा ने बताया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए आया है.

वह सड़क पर जहां मन करता था वहां दरी को बिछाकर उसपर लेट रहा था जिससे आने-जाने वालों को खूब परेशानी हो रही थी. राहुल के मुताबिक पुलिस ने उन्हें ये कहते हुए रोका कि यहां दण्डवत यात्रा की इजाज़त नहीं है और उनके पास प्रधानमंत्री से मिलने के लिए कोई परमिशन भी नहीं है.

हालांकि, राहुल का कहना है कि उसने मिलने की इजाज़त मांगी थी लेकिन अभी तक मिली नहीं है. राहुल कुल 6 मांगों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी से मिलना चाहता है जिसमें आर्थिक आधार पर आरक्षण, किसान कर्ज माफी एक समान, बालआश्रम और वृद्धाआश्रम होने के बाद बच्चे सड़कों पर क्यू हैं, शहीदों के बच्चों के लिए, पुलिस वालों का कार्यसमय निर्धारित किया जाए, जनसंख्या नियंत्रण एक समान, शामिल है. राहुल का कहना है की वो तब तक कुछ खायेंगे पियेंगे नहीं जब तक उन्हें प्रधानमंत्री जी से मिलने नहीं दिया जाएगा.


from hindi news https://ift.tt/2Nnmwk4
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू