आम आदमी बीमा योजना प्रपत्रा भरकर जमा करावें

भीलवाड़ा| राज्य सरकार की प्रधानमंत्राी जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्राी जीवन सुरक्षा बीमा योजना, पन्नाध्याय जीवन अमृत योजना (आम आदमी बीमा योजना) के तहत चयनित शहरी बी.पी.एल.परिवारों के मुखिया एवं सदस्यों के आधार नं. व मोबाइल नं. राज्य सरकार द्वारा बी.पी.एल. परिवारों के सीधे ही सुविधाऐं उपलब्ध कराने हेतु  सूचनाएं मांगी गई है नगरपरिषद  आयुक्त पदम सिंह नरुका ने परिषद क्षेत्रा के शहरी बी.पी.एल. परिवारों को सूचित किया है कि अपना बीपीएल, राशन कार्ड, चिकित्सा कार्ड, आधार कार्ड एवं बैंक खाते की पास बुक की फोटो प्रति एवं मोबाइल नं. परिषद के कमरा नं. 125 प्रथम तल पर सुबह 10 से सायं 5 बजे तक वांछित प्रपत्रा प्राप्त कर सूचना भरकर मय दस्तावेज की फोटो प्रति के साथ जमा करावें।
उन्होंने कहा है कि  पूर्व में जिन परिवारों ने उक्त दस्तावेज जमा करा दिये हैं उन परिवारों को पुनः दस्तावेज पत्रा जमा कराने की आवश्यकता नहीं है तथा जिन परिवारों ने दस्तावेज अब तक जमा नहीं करवाये हैं उन बीपीएल परिवारों को मिलने वाली सुविधा बंद कर दी जावेगी।

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू