राजस्थान में दो चरण में होंगे छात्रसंघ चुनाव, किरण माहेश्वरी ने तारीखों का किया ऐलान



जयपुर (महेन्द्र धाकड़) लम्बे इंतजार के बाद उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने छात्रसंघ चुनावों की घोषणा कर दी है. राजस्थान गौरव यात्रा के चलते जोधपुर संभाग को छोड़कर पूरे प्रदेश में एक साथ 31 अगस्त को छात्र संघ चुनाव करवाए जाएंगे. वहीं जोधपुर संभाग में छात्रसंघ चुनाव 10 सितम्बर को करवाए जाएंगे. सभी यूनिवर्सिटी और संघटक कॉलेजों में चुनावों के परिणाम 11 सितम्बर को एक साथ जारी किए जाएंगे. उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने सोमवार को सचिवालय में प्रेसवार्ता करते हुए चुनावी तिथियों की घोषणा की.

पिछले 5 सालों में सबसे देरी से ही सही आखिरकार छात्रसंघ चुनावों की तिथियां घोषित कर दी गई. इसके साथ ही जोधपुर संभाग और पूरे प्रदेश में होने वाले छात्रसंघ चुनावों का कार्यक्रम भी सोमवार को जारी कर दिया गया. जोधपुर संभाग को छोड़कर शेष प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार है-

- मतदाता सूचियों का प्रकाशन- 23 अगस्त

- मतदाता सूचियों पर आपत्ति प्राप्त करना- 24 अगस्त

- मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन- 24 अगस्त शाम 

- नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि- 25 अगस्त

- नामांकन पत्रों की जांच व आपत्तियां- 25 अगस्त शाम तक

- वैध नामांकन सूची का प्रकाशन- 27 अगस्त

- उम्मीदवारों का नाम वापस लिया जाना- 27 अगस्त शाम तक

- उम्मीदवारों की अंतिम नामांकन सूची प्रकाशन- 27 अगस्त शाम

- मतदान- 31 अगस्त सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक

- मतगणना 11 सितम्बर

जोधपुर संभाग में छात्रसंघ चुनाव का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा-

- जोधपुर संभाग का छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम

- मतदाता सूचियों का प्रकाशन- 1 सितम्बर

- मतदाता सूचियों पर आपत्ति प्राप्त करना- 4 सितम्बर

- मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन- 4 सितम्बर शाम तक 

- नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि- 5 सितम्बर शाम तक

- नामांकन पत्रों की जांच व आपत्तियां- 5 सितम्बर शाम तक

- वैध नामांकन सूची का प्रकाशन- 6 सितम्बर 

- उम्मीदवारों का नाम वापस लिया जाना- 6 सितम्बर

- उम्मीदवारों की अंतिम नामांकन सूची प्रकाशन- 6 सितम्बर शाम तक

- मतदान- 10 सितम्बर सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक

- मतगणना- 11 सितम्बर को 11 बजे से कार्य समाप्ति तक

2017 में भी प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव दो चरणों में आयोजित किए गए थे. वहीं इस साल भी दो चरणों में छात्रसंघ चुनाव होने के चलते सभी जगहों के परिणाम एक साथ जारी किए जाएंगे. 11 सितम्बर को सुबह 11 बजे से छात्र संघ चुनाव की मतगणना शुरू की जाएगी और शाम तक परिणाम जारी कर दिए जाएंगे.


from hindi news https://ift.tt/2BD7mWt
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू