श्री श्री 1008 श्री लक्ष्मी नाथ भगवान ने किया जलविहार, उमड़ा भक्तों का सैलाब
पारोली ।(दिनेश सोनी )श्री लक्ष्मी नाथ नवयुवक मंडल के सदस्य दुर्गेश पाराशर में जानकारी दे कर बताया कि कस्बे में ढोल-नगाड़ों के साथ बड़े मंदिर से लक्ष्मीनाथ भगवान की रेवाड़ी जलविहार हेतु निकली जो सदर बाजार , चारभुजा मंदिर मार्ग , पंडित दीनदयाल बस स्टैंड होते हुए धर्माऊ तालाब पहुंची राम रेवाड़ी में जगह-जगह लोगों ने पूजा अर्चना की ग्रामीण भगवान के भजनों पर भाव विभोर हो उठे। सभी रेवाड़ियों की सामूहिक संध्या आरती हुई। जयकारे के साथ लक्ष्मीनाथ भगवान ने जल विहार किया।
इस दौरान भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की भोले शंभू भोलेनाथ के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा!
from Shahpura News https://ift.tt/2QLZjKm
via IFTTT
Comments
Post a Comment