श्री विश्वकर्मा पांचाल दिवस पर कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन,10टीमों ने लिया भाग
रायला !( किसन वैष्णव) बनेड़ा उपखंड क्षेत्र के रायला में विश्वकर्मा पांचाल दिवस के उपलक्ष्य में समाज जनों ने कब्बडी प्रतियोगिता का किया आयोजन ,10टीमों ने लिया भाग में प्रथम विजेता रही भादो की कोटड़ी का रहा सबसे अच्छा प्रदर्शन, द्वितीय विजेता टीम रामपुरा मेवाड़ चेंपियन रही । कब्बडी प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेश जाट ,विशिष्ट अतिथि प्रकाश पांचाल अध्यक्ष विश्वकर्मा युवा संस्था भीलवाड़ा रहे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि रमेश चंद्र सामरिया पूर्व सीएमएचओ भीलवाड़ा ओर विशिष्ठ अतिथि सत्यनारायण शर्मा सरेरी अति विशिष्ट अतिथि याकूब पूर्व सरपंच मेघरास रहे । मंच संचालन सुखदेव करते हुए सामरिया को बुलाया । सामरिया ने संबोधन में कहा कि मोका मिला तो समाज के हर व्यक्ति ओर उसके हर काम को संभवत पूरा करूंगा ।अगर विश्वकर्मा ने किया तो, विकास की लहर बहेगी।, विजेता टीम को पुरस्कार देकर समापन किया , विजेता रही भादो की कोटड़ी को 5100 सो ओर उप विजेता रामपुरा मेवाड़ चेंपियन को 2100रुपए का पुरस्कार दिया गया । कार्यक्रम में पांचाल युवा संस्था अध्यक्ष महावीर लोहार सलाहकार मंत्री गोपाल लाल महामंत्री मुकेश कोषाध्यक्ष राजु सचिव ओम प्रकाश सह कोषाध्यक्ष नरेंद्र संगठन मंत्री राधेश्याम प्रचारमंत्री बाबूलाल शहसचिव जीवराज मंच संचालन सुखदेव समस्त कार्यकारिणी सदस्य एवं लोहार समाज के गणमान्य मौजूद थे
from Shahpura News https://ift.tt/2pknkLO
via IFTTT
Comments
Post a Comment