विधानसभा अध्यक्ष 12 व 13 को जिले के दौरे पर
भीलवाडा:- विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल 12 व 13 सितम्बर को जिले के दौरे पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष 12 सितम्बर को सुबह 7 बजे जयपुर से प्रस्थान कर 11 बजे भीलवाडा पहुचेंगे। वे कलेक्ट्रेट सभागार में डिस्ट्रक्ट मिनरल फाउण्डेशन ट्रस्ट की गवर्निग काउन्सिल की बैठक में भाग लेंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष 13 सितम्बर को भीलवाडा से सुबह 9 बजे प्रस्थान कर शाहपुरा पहुचेंगे। वे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 63वीं राज्य स्तरीय वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे सैन छात्रावास शाहपुरा के शिलान्यास समारोह में भाग लेंगे। वे सायं 4 बजे शाहपुरा से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
from Shahpura News https://ift.tt/2N5V7ag
via IFTTT
Comments
Post a Comment