माण्डलगढ विधानसभा का भाजपा सम्मेलन 13 सितम्बर को त्रिवेणी मे 11.00बजे
आकोला (सत्यनारायण साहू) :-भाजपा सम्मेलन मांडलगढ विधानसभा का 13 सितम्बर को 11.00बजे जाट धर्मशाला त्रिवेणी मे आयोजन होगा।भाजपा नन्दराय मंडल के अध्यक्ष सुरेश पाराशर ने बताया कि सम्मेलन में सभी बूथ अध्यक्ष शक्ति केन्द्र, प्रभारी, सभी सीआर,सरपंच,डीआर,सभी मोर्चो के अध्यक्ष तथा मंडल कार्यकारिणी वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। सम्मेलन को जिला प्रभारी पुखराज पहाडिया ,जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल ,जिला प्रमुख श्री शक्ति सिंह हाडा सम्बोधित करेंगें।
Comments
Post a Comment