हमीरगढ़ पुलिस का अभियान तगडा,डोडे-पोस्त के साथ 2 जनो को पकडा



दिलीप मेहता- मांड़लगढ़

बिजौलियां थाने से स्थानान्तरण होकर हमीरगढ़ जाते ही 4-5 दिनो में सुगनसिंह चौधरी  [ थानाप्रभारी ] ने 120 किलो अवैध डोडा पोस्त पकडने में सफलता हासिल की है ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार *पुलिस अधीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह व ए एस पी दिलीप सैनी के निर्देशन में तथा पुलिस उप अधीक्षक परवतसिंह के नेतृत्व में* थानाप्रभारी हमीरगढ़ *सुगनसिंह चौधरी* मय पुलिस टीम ने स्वरूपगंज चौराहे के पास नाकाबंदी के दौरान एक लग्जरी वाहन से 120 किलो डोडा पोस्त अवैध परिवहन कर ले जाते हुऐ 2 जनो को गिरफ्तार किया है तथा वाहन जब्त कर मु. नं.105/18 दर्ज कर जांच मंगरोप थानाप्रभारी नरेन्द्रसिंह को दी गई है ।
जानकारी के अनुसार नाकेबंदी के दौरान वाहन संख्यां RJ 19 PA 7323 सफेद रंग की गाडी फोर्स ट्रेवलर को रोका लेकिन वह नाकाबंदी तोड कर भाग निकला इस पर पुलिस टीम ने पिछा कर पकड लिया और तलाशी लेने पर 6 बोरो में  भरा अवैध डोडा पोस्त मिला । तौल करवाने पर 120 किलो ग्राम पाया गया । इस दौरान चालक की सीट पर बैठे युवक को पकडा , पूछताछ में इसने अपना नाम सलीम नि. भोपालगढ़ रोड बनाड [ जौधपुर ] बताया । साथ ही इसके साथ एक जने को भी पकडा है ।  दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

🌈 *तरीका*----  जांच में पाया गया कि उक्त वाहन में सीटो के व चेचिस के बीच निचे गुप्त चेम्बर में अवैध डोडा पोस्त छिपा रखा था । *आमजन व पुलिस को गुमराह करने के लिऐ रामदेवरा  की झंडी गाडी पर लगा रखी थी* । साथ ही उक्त आरोपी जौधपुर से रामदेवरा मेले वाली सवारियों को मध्यप्रदेश के मदसौर तक छोडते और आते वक्त अवैध डोडा पोस्त लेकर आते ? 
*जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. रामेश्वरसिंह के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ अभियान में थानाप्रभारी हमीरगढ़ सुगनसिंह चौधरी मय पुलिस जाप्ते ने नाकाबंदी में अवैध डोडा पोस्त पकडने में सफलता हासिल की है* ।


from Shahpura News https://ift.tt/2LRGphs
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू