दो ट्रैक्टर आमने—सामने टकराए, 20 जने घायल
आसींद शाहपुरा मार्ग 148 डी हाईवे पर शनिवार को दो ट्रैक्टरों की आमने-सामने की भिड़त में करीब 20 जने घायल हो गए। जिन्हें गुलाबपुरा चिकित्सालय लाया गया। जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार आसींद—शाहपुरा मार्ग 148 डी पर शनिवार को दो ट्रैक्टरों की आमने-सामने की भिड़त में ट्रॉली में सवार करीब 20 जने घायल हो गए। हादसे के बाद घटना स्थल पर कोहराम मच गया। आस—पास काम कर रहे ग्रामीण मदद को दौड़े। ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को गुलाबपुरा के राजकीय चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।...
from Shahpura News https://ift.tt/2NIesup
via IFTTT
Comments
Post a Comment