24 घंटे से जारी बारिश का दौर, देर रात जमकर बरसे मेघा !



सवाईपुर ( सावर वैष्णव ):-कस्बे सहित सोपुरा, सालरिया, ढे़लाणा, खरेड़, बड़ला, बंनकाखेड़ा, चांवडिया, जित्यास, खजीना, अाकोला आदि दर्जनों गांवों में बीते 24 घंटों से रुक रुक कर बारिश का दौर जारी है | वही कल शाम 5:30 बजे एकाएक आसमान मे काली घनघोर घटाएं छाई | जिसे तेज गति से बारिश का दौर शुरू हुआ, जो रुक-रुक कर देर रात्रि तक जारी था | सुबह से ही रिमझिम बारिश का दौर बना हुआ है | बीते 24 घटें मे सवा इंच बारिश दर्ज की गई | तेज बारिश के आने से नदी नालों में पानी की आवक बनी | बे मौसम बारिश के होने से खेतों मे पक कर तैयार हो रही फसलों के खराब होने का भंय किसानों को सताने लगा | वहीं जिन किसानों को अब खेतों मे सरसों की बुवाई करनी है उन किसानों को इस बारिश का खासा फायदा हो रहा है | वाहन चालको  को पुरे दिन भर हैड लाइट चला कर हाईवे से गुजरना पड़ा ||


from Shahpura News https://ift.tt/2pyt98N
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू