तसवारीया बासां मे 3 दिवसीय जलझुलनी महोत्सव 18 से...*
तसवारीया बासां -( बृजेश दाधीच) तसवारीया बासां मे 3 दिवसीय जलझुलनी महोत्सव हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा | मेले मे 18 सितम्बर रात्रि भजन संध्या मे तेजा मण्डली द्वारा भजनो की प्रस्तुति होगी | 19 को मेले का आयोजन होगा , जिसमे तेजाजी महाराज की जौत,झण्डे व गादी के साथ डी.जे.कि धुन पर बिंदोली निकलेगी, साथ ही ग्रामीणों द्वारा बासी दुवारी तेजाजी के स्थान से लाये गये बांस व झंडे की स्थापना होगी | 20 सितम्बर को सुबह सभी मंदिर व बेवाणो को दुल्हन की तरह सजाया जायेगा, दोपहर 3 बजे ग्राम के सभी मंदिरो के बेवाणो की शोभायात्रा ढ़ोल,नगाडो के साथ जागीड़ चौक से शुरू होगी जिसमे महिलाये गीत गान गाती हुई जगह जगह पर भजन मण्डली द्वारा भजन गाते हुये ग्राम मे भ्रमण करेंगे, जगह जगह पर ग्रामवासी भगवान चारभुजा नाथ की अगवानी करेंगें, सभी बैवाण गणेश चौक से होते हुये श्याम जी महाराज के चौक मे एकत्रित होंगें इसके साथ झांकियो का कार्यक्रम भी होगा | उसके बाद सभी बैवाण एक साथ धार्मिक बुलिया तालाब बालाजी मंदिर पहुचेंगें, उसके बाद जल विहार करवाया जायेगा मंदिर के पुजारियों द्वारा बेवाणो की महाआरती होगी ,प्रसाद वितरण किया जायेगा | व भजन गायन होंगे | सभी बेवाण भ्रमण करके वापस अर्द्धरात्रि तक अपने-अपने मंदिरो मे पहुचेंगें |
from Shahpura News https://ift.tt/2xmdDjD
via IFTTT
Comments
Post a Comment