439 लोगो ने बेटी बचाने की शपथ, पोषण पर दिया जोर
राजसमंद अमित कुमार जोशीबेटी पंचायत महाअभियान के द्वितीय चरण में ग्राम पंचायतों पर हुआ बेटियां अनमोल है संवाद
लसानी --शुक्रवार को क्षेत्र की आठ ग्राम पंचायत स्वादड़ी कालेसरिया मंदारिया विजयपुरा काकरोड कुवातल कुंदवा ग्राम पंचायतों में चिकित्सा विभाग द्वारा कोख में बेटियों का कत्ल करने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचाने तथा आमजन को बेटी बचाओ के प्रति जागरूक करने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से बेटियां अनमोल है के तहत बेटी पंचायत संवाद का आयोजन किया गया है। महाअभियान के द्वितीय चरण में में बेटी पंचायत संवाद कार्यक्रम हुआ।
बेटी पंचायत के दौरान डेप रक्षक बेटी का महत्व बताकर कन्या भु्रण हत्या पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे आॅपरेशन डिकाॅय में सरकार की मदद करने व गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने और बच्चों तथा किशोरों को कुपोषण से बचाने का संदेश दिया गया। सामाजिक सरोकार से जुड़े लोग इस पुनीत महाअभियान में आगे बढ़कर कन्या रक्षक की भूमिका निभाए हैं। बेटी पंचायत में ग्रामीणों को मुखबिर योजना, राजश्री योजना के बारे में भी बताया गया। वहीं डेप रक्षकों ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने तथा पोषण अभियान के बारे में आमजन को जागरूक करते हुए बेटी बचाने तथा जीवन में भ्रूण परीक्षण नहीं कराने की शपथ दिलाई। हत्या रोकने तथा पोष्टिक आहार के बारे में जागरूक किया गया।इस कार्यक्रम में डॉक्टर नरेश कुमार शर्मा ,उत्तम मेवाड़ा दूदा राम राजोरिया तुलीस राम श्रवण कुमार आदि डाक्टरो का विशेष सहयोग रहा
फोटो कैप्शन
Comments
Post a Comment