शाहपुरा होगा अब जिला , 5 नए जिले की हो सकती है घोषणा!
जयपुर। क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़े राज्य राजस्थान में वर्तमान में 33 जिले है। प्रदेश में 5 नए जिले बनाए जा सकते हैं। अगर राजस्थान में 5 नए जिले बन गए तो राजस्थान में 38 जिले हो जाएंगे। सरकार के चार साल पूरे होने पर नए जिलों की घोषणा हो सकती है। केबिनेट की बैठक में नए जिलों को मंजूरी मिल चुकी है। राजस्थान के पश्चिम में पाकिस्तान, दक्षिण-पश्चिम में गुजरात, दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश, उत्तर में पंजाब, उत्तर-पूर्व में उत्तरप्रदेश और हरियाणा है। राज्य का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किमी है।
इनको नया जिला बनाने की मांग थी
अजमेर: ब्यावर, केकड़ी, मदनगंज-किशनगढ़ अलवर: बहरोड़, खैरथल, भिवाड़ी, नीमराना बारां: छबड़ा बाड़मेर: बालोतरा भरतपुर: डीग, बयाना, कामां भीलवाड़ा: शाहपुरा बीकानेर: नोखा चित्तौडग़ढ़: रावतभाटा चूरू: सुजानगढ़, रतनगढ़ दौसा: महवा, बांदीकुई हनुमानगढ़: नोहर, भादरा श्रीगंगानगर: अनूपगढ़, सूरतगढ़, घड़साना, श्रीविजयनगर जैसलमेर: पोकरण जयपुर: सांभरलेक, शाहपुरा, फुलेरा, कोटपूतली जालौर: भीनमाल झालावाड़: भवानीमंडी जोधपुर: फलौदी कोटा: रामगंज मंडी करौली: हिंडौन सिटी नागौर: डीडवाना, कुचामन सिटी, मकराना, मेड़ता सिटी, सुजला (सुजानगढ़, जसवंतगढ़ और लाडनूं का क्षेत्र मिलाकर सुजला के नाम से नए जिले की मांग) पाली: बाली, सुमेरपुर, फालना सीकर: नीमकाथाना, फतेहपुर शेखावाटी, श्रीमाधोपुर सवाई माधोपुर: गंगापुरसिटी उदयपुर: सलूंबर, खैरवाड़ा, सराड़ा
from Shahpura News https://ift.tt/2NX8byl
via IFTTT
Comments
Post a Comment