जिले में 6 सितम्बर को प्राईवेट स्कूलें रहेगी बंद
भीलवाड़ा जिला निजी शिक्षण संस्थान के जिलाध्यक्ष अर्जुन देवलिया की अध्यक्षता में संगठन कोर कमेटी के सदस्यों की जिला कार्यालय नेहरु रोड़पर आपात बैठक हुई।
बैठक में देवलिया ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा प्राईवेट स्कूलों के खिलाफ दोगला व्यवहार व सरकार की कुटनीतियों के चलते स्कूल चलाना मुश्किल हो गया है। इसका जीता जागता प्रमाण भीलवाड़ा जिला शिक्षा विभाग तो है ही अपितु समुचे राजस्थान को परेशान कर रखा है। मान्यताऐंनहीं दे रहे हैं, सरकार द्वारा चलाए जा रहे पोर्टल से हट कर स्कूलों से के.वाई.सी. ली जा रही है। अधिकारियों द्वारा नियमों से हटकर तुगलकी फरमान जारी करके परेशान किया जा रहा है। इससे प्राईवेट स्कूल संचालक खासे परेशान हैं। इन्हीं समस्याओं को मध्यनजर रखते हुए 6 सितम्बर 2018 को पूरा राजस्थान सांकेतिक रुप से निजी स्कूलों में अवकाश रख कर सरकार की नीतियों के खिलाफ जयपुर स्टेट लेवल पर विरोध प्रदर्शन कर सरकार को प्राईवेट स्कूलों का शक्ति प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
अर्जुन देवलिया ने बताया कि 6 सितम्बर को भीलवाड़ा जिले में संचालित ब्ण्ठण्ैण्म्ण् व त्ण्ठण्ैण्म्ण् सभी छोटी व बड़ी स्कूलों का टीम को समर्थन मिल चुका है और 6 सितम्बर को सभी अपनी स्कूलों में शिक्षण कार्य बन्द रखकर एवं अधिक से अधिक संख्या में जयपुर पहुंच कर बन्द के महाकुम्भ का आयोजन को सफल बनायेंगे।
from Shahpura News https://ift.tt/2CcR5Yf
via IFTTT
Comments
Post a Comment