गेगा का खेड़ा में 63 वी जिला स्तरीय माध्यमिक व उच्च माध्यमिक हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
बिगोद - (दीपक साहू)कस्बे के निकटवर्ती गाँव गेगा का खेड़ा ग्राम मे शनिवार को 63 वी जिला स्तरीय माध्यमिक व उच्च माध्यमिक हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | तकनीकी सलाहकार जगदीश चन्द्र श्रोत्रिय ने बताया कि प्रतियोगिता मे जिले भर से कुल 14 टीमों ने भाग लिया है | उद्घाटन मैच ऑटूण वर्सेज सणगारी के मध्य खेला गया, जिसमें सणगारी की टीम 1-0 से विजय रही | कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाड़ा रहे | विशिष्ट अतिथि शिवजीराम मीणा पुर्व विधायक जहाजपुर, बद्री प्रसाद गुरु जी पूर्व विधायक मांडलगढ़, राजकुमार आंचलिया सांसद प्रतिनिधि, सुरेश पाराशर मंडल अध्यक्ष नंदराय, विनोद ओस्तवाल भूतपूर्व अध्यक्ष नगर पालिका मांडलगढ़, प्रशांत मेवाड़ा पूर्व युवा मोर्चा जिला महामंत्री भाजपा, सुरेश लोढ़ा, रामेश्वर जाट, चांदमल ड़ाड, रामस्वरूप गुर्जर, शिव काबरा, प्रभु लाल जाट, रमेश चंद्र आदि कई गणमान्य अतिथि उपस्थिति रहेंगे |
from Shahpura News https://ift.tt/2LNAee5
via IFTTT
Comments
Post a Comment