- 63 वी केंद्र स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन !
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):-कस्बे के निकटवर्ती राजकीय प्राथमिक विद्यालय भगवानपुरा में आज 63वीं केंद्रीय क्रिड़ा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | शंकर लाल जाट ने बताया की प्रतियोगिता मे कोटडी पंचायत समिति के 8 ग्राम पंचायतों के 21 गांवों की टीमों ने भाग लिया | कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह के अध्यक्ष दिनेश राव सरपंच बनकाखेड़ा, मुख्य अतिथि रमेश चंद्र पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी बनकाखेड़ा, विशिष्ट अतिथि श्यामलाल जाट व असलम मोहम्मद मंसूरी वार्ड पंच उपस्थित रहे | वही कार्यक्रम के समापन के अध्यक्ष कन्हैया लाल जाट पूर्व मंडल अध्यक्ष कोटडी, मुख्य अतिथि नंदलाल सवाल ब्राह्मण महासभा जिला अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि नवरत्न चौधरी भामाशाह, रमेश चंद्र असावा पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, सांवरमल वैष्णव पत्रकार रहे | वही खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी छात्र वर्ग में कीरों का झोपड़ा प्रथम व भगवानपुर द्वितीय, छात्रा वर्ग में भगवानपुरा प्रथम व किरों का झोपड़ा द्वितीय रही | खो खो प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में कीडरों का झोपड़ा प्रथम व भगवानपुरा द्वितीय तथा छात्रा वर्ग में कीड़ों का झोपड़ा प्रथम व भगवानपुरा द्वितीय रही | लंबी कूद गाड़री खेड़ा प्रथम व बोरखेड़ा द्वितीय तथा छात्रा वर्ग में गुर्जरों का झोपड़ा प्रथम व नई आबादी द्वितीय रही | लंबी कूद 100 में छात्र वर्ग में गुर्जरों का झोपड़ा प्रथम व ढ़ेलाणा द्वितीय, छात्रा वर्ग मे गुर्जरों का झोपड़ा प्रथम व नान्दा का खेड़ा द्वितीय रही | 50 मीटर दौड़ छात्र वर्ग मे भीलों का झोपड़ा रेड़वास प्रथम व गुर्जरों का झोपड़ा द्वितीय छात्रा वर्ग में किरों का झोपड़ा व नोहरा द्वितीय | तथा छात्रा वर्ग में कीड़ों का झोपड़ा प्रथम व नोहरा की टीम जीती रहेगी | वही रिल 50*4 में छात्र वर्ग मे कीरों का झोपड़ा प्रथम व गुर्जरों का झोपड़ा द्वितीय तथा छात्रा वर्ग में गुजरो का झोपड़ा प्रथम व भगवानपुरा की टीम द्वितीय रही | विजेता टीमों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया ||
from Shahpura News https://ift.tt/2OmMioM
via IFTTT
Comments
Post a Comment