गेगाकाखेड़ा की 6 छात्राओं का राज्य स्तरीय हॉकी में चयन !
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव )कस्ब के निकटवर्ती राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय गेगाकाखेड़ा की 6 छात्राओं का 63 वी राज्य स्तरीय हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता में चयन हुआ है | जिसे लेकर ग्रामीणों व हॉकी खेल प्रेमियों में खासा उत्साह बना हुआ | शारीरिक शिक्षक जगदीश चन्द्र श्रोत्रिय ने बताया स्थानिय विद्यालय गेगाकाखेड़ा में संपन्न हुए 63 वी जिला स्तरीय छात्रा हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर 17 वर्ष आयु में खुशबू उपाध्याय व माया कुम्हार का राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में चयन हुआ | यह प्रतियोगिता राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पदमपुर श्री गगानगर मे 13 सितंबर से 18 सितंबर तक आयोजित होगी | वही 19 वर्ष आयु में सरिता सुवालका, प्रीति सुवालका, विमला गुर्जर व यशोदा तेली का चयन हुआ | यह प्रतियोगिता खींवसर नागौर में 13 सितंबर से 18 सितंबर तक आयोजित होगी | इसे पूर्व सभी छात्राएं 7 सितंबर से 11 सितंबर तक गेगाकाखेड़ा विद्यालय में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगी | सभी छात्राएं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भीलवाड़ा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे | छात्राओं का राज्य स्तर पर चयन होने से उनके परिजन, गांव, विद्यालय परिवार व गांव के हॉकी खेल प्रेमियों में खासा उत्साह बना हुआ है | इसमें खास बात यह है कि इन सभी छात्राओं ने पहली बार अपने हाथों में हॉकी को थमा हैं ||
from Shahpura News https://ift.tt/2Nv6DLL
via IFTTT
Comments
Post a Comment