रात 8 बजे आए एक मैसेज ने उड़ा दिए चिकित्सक के होश.
डॉ. सुशील कुमार सिंंह/उदयपुर. राष्ट्रीयकृत सरकारी बैंक के एक खातेदार के खाते से रात आठ बजे आए उस संदेश ने एकाएक तब चौंका दिया, जब उसे खाते से हजारों रुपए की राशि कटने की जानकारी मिली। बुधवार सुबह जब पीडि़त खातेदार ने चेतक सर्किल स्थित राष्ट्रीयकृत बैंक प्रबंधक को इसकी लिखित शिकायत तो और भी आश्चर्यजनक स्थिति सामने आई। देर शाम तक बैंक प्रबंधन खाते से कटी हुई राशि का विवरण ही नहीं दे सका। हुआ यूं कि आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. शोभालाल औदीच्य के मोबाइल पर मंगलवार रात 8 बजे करीब एक संदेश आया, जिसमें उनके खाते से 5 हजार 343 रुपए कटने की जानकारी मिली। उस समय वह परिवार के साथ घर पर थे। औदीच्य का आरोप है कि उनकी ओर से किसी भी व्यक्ति को कोई चेक जारी नहीं किया गया है। बुधवार को बैंक में पड़ताल के बाद केवल इतना ही पता चल सका कि ये राशि किसी निजी बैंक के खातेदार के खाते में स्थानांतरित हुई है। राशि स्थानान्तरण की वजह एवं कारण स्वयं बैंक प्रबंधन भी नहीं बता सका।...
from Shahpura News https://ift.tt/2p6sKtY
via IFTTT
Comments
Post a Comment