वैष्णव बैरागी समाज का सम्भागीय सम्मलेन 9 सितम्बर रविवार को तिरुपति बालाजी रेण घाटी मे होगा आयोजित
भीलवाड़ा :सम्मलेन मे अजमेर,भीलवाड़ा,टोंक व नागौर जिले के सामाज बन्धु होंगे शामिल
*भिनाय। वैष्णव बैरागी समाज का सम्भागीय सम्मलेन भिनाय चौरासी मंडल द्वारा तिरुपति बालाजी रेण घाटी भिनाय में 9 सितम्बर को आयोजित किया जायेगा।
आयोजक भिनाय चौरास मंडल के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद वैष्णव ने बताया कि 9 सितम्बर रविवार को प्रात:10बजे सम्मलेन आयोजित किया जायेगा जिसमें अजमेर संभाग के अजमेर,भीलवाड़ा,टोंक व नागौर आदि जिलों के वैष्णव बैरागी समाज की जिला कार्यकारिणी व समाज बन्धुओ द्वारा संचालित समस्त संगठनो के पदाधिकारी एवं सदस्यगणों सहित हजारो की संख्या मे समाज बन्धु शामिल होंगे।वंही पुर्व सरपंच शिवराज वैष्णव ने बताया कि आयोजित सम्मलेन मे पधारनेवाले सभी अथितियो का स्वागत अभिनंदन किया जायेगा और समाज के विकास हेतू सामजिक विषयों पर विचार विमर्श किया जायेगा।
from Shahpura News https://ift.tt/2Qaw4kd
via IFTTT
Comments
Post a Comment