शक्ति केंद्र प्रमुखों का विधानसभा सम्मेलन 9 को



शाहपुरा बनेडा विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी की सभी शक्ति केंद्र प्रमुखों का विधानसभा सम्मेलन भारतीय जनता पार्टी के जिला संघटन प्रभारी पुखराज  पहाडिया व जिला अध्यक्ष दामोदर  अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में कल दिनांक 9 सितंबर को सायं 4:00 वेलकम प्लाजा शाहपुरा में आयोजित होगा ।विधानसभा सम्मेलन में विधानसभा के प्रभारी कल्पेश चौधरी जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल शाहपुरा के प्रभारी लक्ष्मी लाल सोनी सहित पांचों मंडल ग्रामीण मंडल शाहपुरा ,ग्रामीण मंडल फूलिया कला ,नगर मंडल शाहपुरा, बनेड़ा एवं रायला मंडल के पांचों मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल शाहपुरा अध्यक्ष रामप्रसाद जाट के अनुसार शक्ति केंद्र प्रमुख सम्मेलन में पांचों मंडलों की सभी शक्ति केंद्र प्रमुख उपस्थित रहेंगे सम्मेलन में आगामी 18 सितंबर को नागौर में आयोजित होने वाली अजमेर संभाग के शक्ति केंद्र प्रमुखों के सम्मेलन के बारे में विचार विमर्श होगा ।18 सितंबर को नागौर में अजमेर संभाग के भूत अध्यक्षों व शक्ति केंद्र प्रमुखों को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करेंगे।


from Shahpura News https://ift.tt/2MbYVRP
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू