चार दिवसीय मेले का हुआ समापन
लसानी देवगढ राजसमन्द (अमित जोशी ) :-हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माता बाबा के दरबे -भगतो द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर लेकर आए हजारो निशाना ।
लसानी-निकटवर्ती मियाल ग्राम पंचायत में आयोजित चार दिवसीय बाबा रामदेव मेले का समापन बुधवार को हुआ अंतिम दिन जी लोक देवता बाबा रामदेव के दर्शन के लिए जातरुओं का ताता लगा रहा अंतिम दिन श्रद्धालु गाजे बाजे के साथ अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर निशान ध्वज लेकर नाचते गाते हुए आए ।बाबा के मंदिर पर लगातार भक्तों द्वारा निशाना लाने का क्रम दूसरे दिन भी जारी रहा बुधवार को भी हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए ।ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित मेले में ग्रामीण महिलाओं ने खूब आनन्द उठाया ।मनहारी डोलर चकरी मैं भी महिलाओं की भीड़ ज्यादा दिखाई दी गई ।प्रशासन द्वारा चिकित्सा बजली पानी सहित आवश्यक सुविधा उपलब्ध रही ।इस बार 11फिट उचाई वाले निशानों को मुख्य द्वार से प्रवेश नही करने दिया गया था ।कई बार बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा हुई थी मगर प्रशासन द्वारा अच्छी समझाईस से सभी मान गए ।बाद में जो ज्यादा लम्बाई वाले निशाना को अड़ा नाकर कर भेजा गया जिससे कोई हादसा नही हुआ ।पुलिस प्रशासन द्वारा शान्ति सुरक्षा के लिए विशेष पुलिस जाप्ता मौजूद रहा ।सरपंच विनीता सालवी पूर्णमल सालवी पंचायत समिति सदस्य डागर सिंह पटवारी किशोर सिंह देवगढ थाना प्रभारी महिपाल सिंह उपखंड अधिकारी काशीराम चौहान, तहसीलदार हरेन्द्र सिंह ,भीम पुलिस अधीक्षक भरत सिंह ,
Comments
Post a Comment