मध्यरात्री बाद मंदिरों में जन्मे कृष्ण, इंद्र राजा मेहरबान !
सवाईपुर ( सांवरमल वैष्णव ):- मध्यरात्री बाद मंदिरों में जन्मे कृष्ण, इंद्र राजा मेहरबान !
कस्बे सहित सोपुरा सालरिया ढ़ेलाणा खरेड ड़साणिया का खेड़ा बड़ला बनकाखेड़ा चावंडिया जित्यास नोहरा कालिरडिया खजीना अाकोला सबलाजी का खेड़ा आदि कहीं गांवों में सोमवार मध्यरात्री बाद मंदिरों में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया | मंदिरों पर विभिन्न कृष्ण लीलाओं की झांकियां सजाई गई | जिसे देखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी | देर रात 12:00 बजे बाद महा आरती की गई, वही पिंजेरी का प्रसाद वितरण किया गया | आकोला से मुकेश कुमार श्रोत्रिय ने बताया कि पूरे आकोला गांव में कुल 25 जगहों पर कृष्ण लीलाओं की झांकियां सजाई गई | जिसे देखने के लिए भारी तादाद में भक्तगण उमड़े | पूरा गांव का वातावरण कृष्ण भक्तिमय हो उठा और हर कोई आनंद की इस छवि के समय में अपने आपको गोकुल का वासी समझकर कृष्ण भक्ति में लीन हो गया | जब कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जा रहा था, उसी दौरान मेघराज इंद्र भी मेहरबान हुए और बारिश शुरू हुई जो देर तक चली | जब भगवान कृष्ण का जन्म हुआ तब भी बारिश का दौर चला और आज यह सहयोग मिला की कृष्ण जन्मोत्सव के समय बारिश का दौर चला ||
from Shahpura News https://ift.tt/2wEv3c2
via IFTTT
Comments
Post a Comment