खेजड़ी में लगे धनराज गुर्जर जिंदाबाद के नारे, चावल व् निमन्त्रण पत्र देकर महाराणा प्रताप प्रतिमा अनावरण समारोह में आने का निमन्त्रण दिया
(महावीर वैष्णव )पीले चावल व् निमन्त्रण पत्र देकर महाराणा प्रताप प्रतिमा अनावरण समारोह में आने का निमन्त्रण दिया
खेजड़ी ग्राम में महाराणा प्रताप प्रतिमा गुलाबपुरा के अनावरण कार्यक्रम को लेकर खेजड़ी पंचायत प्रभारी नगरपालिका पार्षद रघुवीर वैष्णव ने खेजड़ी ग्राम में चारभुजा नाथ के मंदिर में बैठक ली रघुवीर वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया की गुलाबपुरा से मेवाड़ प्रारंभ होता है मेवाड़ के प्रारंभिक छोर में राजस्थान की सबसे ऊंची सबसे बड़ी महाराणा प्रताप की अष्टधातु की प्रतिमा लगने जा रही है अतः पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर की ओर से आप सभी सहृदय से आमंत्रित हैं और निमंत्रण पत्र वह पीले चावल बांटकर आने का न्योता दिया खेजड़ी ग्राम में युवाओं ने लगाएं धनराज गुर्जर जिंदाबाद के नारे भारत माता की जय के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया रघुवीर वैष्णव को युवाओं ने बड़े उत्साह के साथ सुना साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया की खेजड़ी ग्राम पंचायत से अधिकतम संख्या में भगवा झंडियां लगाकर अधिक से अधिक टू व्हीलर वह चौपहिया वाहनों में कार्यकर्ता गुलाबपुरा आएंगे साथ ही उन्होंने पालिका अध्यक्ष जी का आभार जताया कि उन्हें इस कार्यक्रम हेतु इस आयोजन हेतु निमंत्रण पत्र भेजा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहों पर प्रतिमा अनावरण के फ्लेक्स लगाएं तथा खेजड़ी के बाजारों में पत्रक वितरित किए और अधिक से अधिक संख्या में गुलाबपुरा चलने हेतु आह्वान किया जिसमें जनसम्पर्क प्रभारी महावीर वैष्णव यात्रा प्रभारी जसराज माली,गौतम जैन व पप्पू प्रजापत को नियुक्त किया गया बैठक में शिव राज वैष्णव बलराम वैष्णव अंकित जैन लोकेश प्रजापत जसराज माली कैलाश प्रजापत दीपक वैष्णव बजरंग नायक गणेश माली भैरू माली नंदराम माली अनिल वैष्णव लादू लाल माली राजू माली कन्हैया लाल माली नारायण माली हरिराम माली भैरू सिंह गोकुल माली वेदराज रामस्वरूप हनुमान सिंह हाडा पारस वैष्णव अकबर चाचा रामस्वरूप ढोली सहित ग्राम वासी मौजूद थे
from Shahpura News https://ift.tt/2Qh6biE
via IFTTT
Comments
Post a Comment