रावणा राजपूत समाज की बैठक आयोजित
रावणा राजपूत समाज गुलाबपुरा की बैठक श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान के भीलवाड़ा जिला संयोजक सुरेंद्र सिंह जी पंवार की अध्यक्षता में संपन्न हुई, बैठक को संबोधित करते हुए पंवार ने बताया कि आगामी 23 सितंबर 2018 को हैफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत के 100वें बलिदान दिवस पर जयपुर में आयोजित विशाल महारैली एवं शताब्दी समारोह में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया साथ ही बलिदान दिवस तक के लिए श्री किरण सिंह जी पंवार को गुलाबपुरा हुरडा तहसील से तहसील संयोजक (अध्यक्ष) की नियुक्ति की गई
बैठक में जिले से भैरुसिंह जी भाटी, भैरु सिंह राठौड़, भंवर सिंह सोलंकी सहित मौजूद थे
गुलाबपुरा नगर से दो बसों से समाजबंधु जयपुर रैली में जाने के लिए किरणसिंह पंवार ने वादा किया, इस दौरान विजय सिंह पंवार,कैलाश सिंह चांदावत, मुकेश सिंह खींची, गणेश सिंह सोलंकी, मनोज सिंह सिसोदिया, महेंद्र सिंह चुंडावत,चन्दन सिंह राणावत, कल्याण सिंह सांखला, ओम सिंह शिशोदिया सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित थे
from Shahpura News https://ift.tt/2xiDwRq
via IFTTT
Comments
Post a Comment