माया का राज्य स्तरीय हॉकी खेलकुद प्रतियोगिता में चयन



सवाईपुर (सांवर वैष्णव)कस्ब के निकटवर्ती राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ला की छात्रा माया जाट का राज्य स्तरीय हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता में चयन हुआ है | जिसे लेकर ग्रामीणों व हॉकी खेल प्रेमियों में खासा उत्साह बना हुआ | प्रधानाध्यापिका उर्मिला जोशी व शारीरिक शिक्षक सुर्यपाल सुथार ने बताया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गेगाकाखेड़ा में संपन्न हुए 63 वी जिला स्तरीय छात्रा हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर 17 वर्ष आयु में कक्षा 9 की छात्रा माया जाट का राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में चयन हुआ | यह प्रतियोगिता राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पदमपुर श्री गगानगर मे 13 सितंबर से 18 सितंबर तक आयोजित होगी | इससे पूर्व माया 7 सितंबर से 11 सितंबर तक गेगाकाखेड़ा विद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगी |  माया राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भीलवाड़ा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे | माया का राज्य स्तर पर चयन होने से उनके परिजन, गांव, विद्यालय परिवार व गांव के हॉकी खेल प्रेमियों में खासा उत्साह बना हुआ है ||


from Shahpura News https://ift.tt/2MW7zt6
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू