युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- युवाओं ने की सफाई !
कस्बे के निकटवर्ती नोहरा गांव में आज युवाओं ने अपने स्तर ही गांव के मुख्य मौहलों में सफाई की | ग्रामीण भागचदं जाट ने बताया की गांव के मुख्य मौहलो में बनी सीसी सड़क पर गदगी व किचड़ की भरमार थी | जिसको आज ग्रामीण युवाओं ने अपने स्तर पर ही सफाई करवाई | ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत द्वारा नियमित समय पर सफाई नहीं कराने से किचड़ मे ग्रामीण खासे परेशान हो रहे है | जिस पर ग्रामीण युवाओं ने अपने स्तर पर ही चंदा एकत्रित कर सड़क से मलबे को हटाकर स्वच्छ भारत अभियान मे अपना योगदान दिया | वही ग्रामीणों ने बताया कि अभी भी नालियां गंदगी से भरी पड़ी हुई है | जिस कारण से घरों से निकला पानी सड़कों पर फैल रहा है ||
from Shahpura News https://ift.tt/2Cx1Epk
via IFTTT
Comments
Post a Comment