जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के पहले दिन छाए शाहपुरा के तैराक



शाहपुरा (गणेश सुगन्धी)राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंडगेट के तत्वाधान में आयोजित 63वीं जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के पहले दिन शाहपुरा के तेराको का एकतरफा दबदबा कायम रहा। मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष रघुनंदन सोनी तथा उपप्रधान बजरंग सिंह राणावत की अध्यक्षता में गुरुवार सुबह प्रतियोगिता का ध्वजारोहण करने के साथ ही स्थानीय नगर पालिका द्वारा संचालित तरणताल में जिला स्तरीय 14 वर्षीय आयु वर्ग के छात्र छात्रा वर्ग के तैराकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने बताया कि तैराकी के क्षेत्र में शाहपुरा क्षेत्र के तेराको ने विभिन्न स्थानों पर कस्बे का नाम गौरवान्वित किया है। इसी क्रम में स्थानीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्र में तैराकी को प्रोत्साहित करने हेतु 20 लाख रूपय स्थानीय तरणताल में स्टेडियम निर्माण हेतु स्वीकृत करवाए हैं। जिसका लाभ शीघ्र खिलाड़ियों को मिलेगा। पहले दिन हुए विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में शाहपुरा के तेराको का दबदबा कायम रहा। 
*पहले दिन इन्होंने मारी बाजी* 
पहले दिन आयोजित हुई स्पर्धाओं में 200 मीटर फ्रीस्टाइल छात्र वर्ग में लकी अली मॉडल स्कूल शाहपुरा प्रथम, सत्यवीर सिंह मॉडल स्कूल शाहपुरा द्वितीय, अमन अंसारी इंडियन पब्लिक स्कूल शाहपुरा तृतीय रहे। 200 मीटर फ्रीस्टाइल छात्रा वर्ग में स्वस्ति कंवर राणावत इमानुएल मिशन स्कूल शाहपुरा प्रथम, आर्या राठौड़ मॉडल स्कूल शाहपुरा द्वितीय, मिष्टी शर्मा आईपीएस स्कूल शाहपुरा तृतीय रही। 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक छात्र वर्ग में मोहम्मद अनस मॉडल स्कूल शाहपुरा प्रथम, अभय सिंह देवड़ा आईपीएस स्कूल शाहपुरा द्वितीय, आदित्य लक्षकार आईपीएस स्कूल शाहपुरा तृतीय। 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक छात्रा वर्ग में यशस्वी राणावत मॉडल स्कूल प्रथम, प्रतिष्ठा कवर केशव विद्या मंदिर शाहपुरा, द्वितीय आनवी डाड़ सोफिया स्कूल भीलवाड़ा तृतीय रही। 50 मीटर बेक स्ट्रोक छात्र वर्ग में राज शारदा मॉडल स्कूल शाहपुरा प्रथम, सागर कुमार खटीक राउमावि कनेछन कला द्वितीय, अनुज दाधीच मॉडल स्कूल शाहपुरा तृतीय रहें। 50 मीटर बैक स्ट्रोक छात्रा वर्ग में रीहीमा वैष्णव एम्स जेवियर भीलवाड़ा प्रथम, जहान्वी ओझा मॉडल स्कूल शाहपुरा द्वितीय, संजना आचार्य एम्स स्टीवर्ड मोरिस विद्यालय भीलवाड़ा तृतीय स्थान पर रही।


from Shahpura News https://ift.tt/2NmOzmB
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू