मुस्लिम महिला की संदिग्ध परिस्तिथि में मौत
भीलवाड़ा / जिले के गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई . जानकारी के अनुसार कस्बे में रहने वाली सलमा पत्नी असलम की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई . जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि सलमा लंबे समय से बीमार थी और उसका उपचार चल रहा था. बीमारी से हुई मौत के बाद परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया जिसके चलते बिना पोस्टमार्टम किये शव परिजनों को सुपुर्द किया.
from Shahpura News https://ift.tt/2N8bXjD
via IFTTT
Comments
Post a Comment