महाराणा प्रताप के चेतक घोड़े पर सवार प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम संपन्न हुआ
गुलाबपुरा,,( रघुवीर वैष्णव )महाराणा प्रताप के चेतक घोड़े पर सवार प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम संपन्न हुआ अनावरण कार्यक्रम में भगवा रैली का विशाल आयोजन किया गया जो देवनारायण मंदिर से 5000 मोटरसाइकिल हजारों व्यक्तियों उनपर बैठकर कस्बे के विभिन्न मार्गो से होते हुए महाराणा प्रताप सर्किल पहुंचे वहां पर पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर की अध्यक्षता में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री श्रीचंद कृपलानी नहीं पहुंच पाए साथ ही विधायक रामलाल गुर्जर जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाडा कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हुए सभी आसपास के ठिकानों के ठाकुर साहब कार्यक्रम में उपस्थित थे साथ ही भाजपा राष्ट्रीय परिषद कार्यकारिणी सदस्य करतार सिंह राठौड़ पालिका उपाध्यक्ष प्रदीप राका क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह राठौर भाजपा नेता उपस्थित थे साथ ही भीलवाड़ा नेता विश्वबंधु सिंह राठौर नगर पालिका पार्षद बलवीर मेवाडा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सांवर नाथ योगी पार्षद रघुवीर वैष्णव शहीद महिला मोर्चा अध्यक्ष कांता सोमानी वह युवा मोर्चा अध्यक्ष पिंटू बन्ना उपस्थित थे पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर ने मंच से दुख जताते हुए बिना किसी का नाम लिए कहा कि आमंत्रित नेता उपस्थित नहीं हुए इतने बड़े वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में उनका उपस्थित न होना मेवाड़ की धरती का अपमान है। कार्यक्रम में पधारे हुए सभी अतिथियों को फूल मालाओं से स्वागत कर साफा बंदा मोमेंटो भेंट किया गया।
from Shahpura News https://ift.tt/2NyKc8r
via IFTTT
Comments
Post a Comment