आज पारोली श्याम निकलेंगे नगर भ्रमण पर , एक झलक पाने को सैकड़ों  श्रदालुओ का लगा तांता




पारोली (दिनेश सोनी)श्री लक्ष्मी नाथ नवयुवक मंडल के सदस्य दुर्गेश पाराशर ने बताया कि उप तहसील पारोली क्षैत्र की आस्था का धाम श्री श्री 1008 श्री लक्ष्मीनाथ भगवान आज रेवाड़ी मे विराजमान होकर 3:pm बजे नगर भ्रमण को निकलेंगे एवं 6 बेवाण के साथ जल झुलन के लिए सरोवर की ओर प्रस्थान करेंगे !  तथा धर्मावत तालाब  स्थित रुंडी के महादेवजी पर पहुंचकर संध्या आरती वंदन  होगी भगवान के दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या मे भक्तगण पारोली पहुच रहे है !*
 *श्री लक्ष्मीनाथ नवयुवक मंडल द्वारा साज सज्जा एवं लाइट डेकोरेशन  से मंदिर को एवं धर्माऊ तालाब स्थित  रुंडी के महादेव जी की छतरी को सजाया गया ! धर्माऊं तालाब से करीब सात बजे भगवान ठाकुर जी को सरोवर मे झुलाने के बाद बेवाण घर घर दस्तक देकर दर्शन देने पहुचेंगे ! तथा तकिया पर होते हुए 12 घंटे के नगर भ्रमण के बाद भगवान लक्ष्मीनाथ रात्रि लगभग 3:00 बजे तक निज मंदिर मे आयेंगे ! मंदिर पहुंचकर महा आरती होगी एवं खीर का भोग लगा कर प्रसाद वितरण किया जाएगा!


from Shahpura News https://ift.tt/2MOTo3N
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू