भाजपा मण्डल अध्यक्ष सावर नाथ योगी ने महाराणा प्रताप मूर्ति अनावरण कार्य्रकम हेतु निमन्त्रण पत्रक दिए
गुलाबपुरा ( रघुवीर वैष्णव)भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष सांवर नाथ योगी ने जूना गुलाबपुरा मैं महाराणा प्रताप प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में आने हेतु वार्ड वासियों को निमंत्रण पत्रक बांट कर आमंत्रित किया ,मण्डल अध्यक्ष सांवर नाथ योगी ने ,जानकारी देते हुए बताया की, चेतक सवार महाराणा प्रताप की मूर्ति ,जो गुलाबपुरा शहर के बस स्टैंड सर्किल पर लगेगी ,वह राजस्थान की सबसे ऊंची सबसे बड़ी अष्ट धातु की प्रतिमा है जो देखने में सजीव सी प्रतीत होती है मंडल अध्यक्ष सांवर नाथ योगी ने व पार्षद रघुवीर वैष्णव भाजपा नेत्री सरोज कंवर ने महिलाओं को पीले चावल वितरित कर निमंत्रण पत्रिका देखकर कार्यक्रम में आने का पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर की ओर से न्योता दिया। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष साँवर नाथ योगी पार्षद रघुवीर वैष्णव भाजपा नेत्री सरोज कंवर तथा वार्ड की शुशीला कुम्हार मांगी बाई बेरवा बरजी भील गुलाब कुम्हार नन्दु देवी रावणा लाली शीतल माया देवी गीता नितु एवम् वार्ड सभी मातृ शक्तिया मौजूद थी। बैठक आयोजनकर्ता सरोज कंवर ने सभी का आभार व्यक्त किया। 
from Shahpura News https://ift.tt/2wYgxLy
via IFTTT
Comments
Post a Comment