देवनारायण जयंती पर गुर्जर समाज ने निकाली कलश यात्रा
शिवराज गुर्जर (जोरा का खेड़ा) धनोप ग्रामपंचायत अधीन जोरा मोटर का खेड़ा में गुर्जर समाज ने देवनारायण जयंती पर रविवार को कलश यात्रा निकाली! इससे पूर्व शुक्रवार भजन संध्या का आयोजन हुआ !कलश यात्रा राज का कुआ से विभिन्न मार्गो से होती हुई देवनारायण स्थल तक पहुंची! महिलाएं नाचती गाती हुई चल रही थी! कलश यात्रा के समापन के बाद प्रसाद वितरण किया गया!
इस अवसर पर देव मंडल संयोजक माधव लाल कोली, सह संयोजक धनराज गुर्जर, अध्यक्ष हेमराज मोटर, उपाध्यक्ष कैलाश कोली, कोषाध्यक्ष शिवराज मोटर, सचिव किशन लाल वैष्णव, पुजारी बालू लाल खारी समेत ग्रामीण मौजूद रहे!
from Shahpura News https://ift.tt/2DaSY8t
via IFTTT
Comments
Post a Comment