भारत बंद: सोनिया गांधी के साथ रामलीला मैदान में नजर आए विपक्ष के कई दिग्गज नेता
पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस के भारत बंद का असर आज सुबह से ही पूरे देश में देखा जा रहा है. जगह-जगह विपक्षी दल मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं.इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी राजघाट से रामलीला मैदान तक पैदल मार्च निकाला. मार्च में आरजेडी, आप, एनसीपी समेत कई दलों के नेताओं ने शिरकत की. वहीं रामलीला मैदान में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शिरकत की. इस दौरान उनके साथ जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव, एनसीपी के शरद पवार समेत कई पार्टियों के दिग्गज नेता मंच पर नजर आए. रामलीला मैदान से सभा को संबोधित करते हुए देश के पुर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सरकार पर हमला किया. उन्होंने कहा, ''सभी विपक्षी दलों को एक होना होगा, छोटे मुद्दों को भूल लोगों की आवाजों को उठाना होगा.'' आगे उन्होंने कहा 'मोदी सरकार से सभी वर्ग के लोग नाराज है. सरकार बदलने का वक्त आ गया है'.इससे पहले आज सुबह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली का राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर मानसरोवर से लाए जल और पत्थर चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी.इस बीच बता दें कि कांग्रेस ने दावा किया है कि भारत बंद के इस आयोजन में देश की 21 विपक्षी पार्टियां उनके साथ है. एनसीपी, डीएमके, जेडीएस, आरजेडी, वामदल, एमएनएस जैसी पार्टियां आज प्रदर्शन कर रही है.कांग्रेस को वोट- अगर राहुल बनें कांग्रेस अध्यक्ष तो क्या आप कांग्रेस पार्टी को वोट देंगे?
मणिशंकर अय्यर ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा है कि 'कांग्रेस अध्यक्ष या तो मां बनेगी या फिर बेटा. क्या राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने पर आप कांग्रेस को वोट देंगे?

Comments
Post a Comment