बनेड़ा में ट्रेलर ओर ट्रेक्टर टॉली की भिड़त ,मक्का की बोरियां सड़क पर ,दो घायल



 भीलवाड़ा । शाहपुरा मार्ग पर मानपुरा मोड़ पर सोमवार शाम ट्रेलर-ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत हो गई। हादसे के चलते ट्रेलर पलट गया और उसमें भरी मक्का की बोरियां सड़क पर फैल गई। दोनों वाहन चालक चोटिल हो गये, जिनका बनेड़ा अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाया गया। हादसे के बाद कुछ देर जाम भी लगा।  बनेड़ा थाने के सहाबुद्दीन ने बताया कि ट्रेलर मक्का की बोरियां लादकर शाहपुरा से भीलवाड़ा की ओर, जबकि ट्रैक्टर-ट्राली विपरित दिशा से बनेड़ा की ओर जा रहा था। मानपुरा मोड़ पर दोनोंं वाहन टकरा गये। ट्रेलर पलट  गया और उसमें भरी मक्का की बोरियां सड़क पर फैल गई। हादसे में ट्रेलर चालक यूपी निवासी मोहम्मद नईम व ट्रैक्टर चालक कंकोलिया निवासी शंकर भील चोटिल हो गया। सूचना पर बनेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बनेड़ा अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं क्रे न की मदद से पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु करवा दिया। 

from Shahpura News https://ift.tt/2Nc5MPS
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू