तेजा दशमी पर भक्तों ने लिया मेले का आनंद दिखा हर धर्म में भाईचारा
खामोर /(किसन वैष्णव) शाहपुरा क्षेत्र के खामोर ग्राम में कहीं सालो से चली आ रही तेजा दशमी की इस परंपरा की अद्भुत नजारा देखने को मिला है , तेजा दशमी के मेले में हर वर्ग के लोगों में दिखी उमंग और उल्लास , मेला तेजाजी प्रांगण गुर्जर मोहल्ले में लगा है ,जैसे जैसे 12बजे का समय पास आता गया, अधिक जन सैलाब उमड़ता गया ,12बजे मटकी बड़ी चौराहे पर चामुंडा माता के मंदिर से बिन्दौली शुरू हुई ,जहा भारी संख्या में बिन्दौली में सामिल हुए भक्तगण , जो चारभुजा मंदिर होते हुए तेजाजी के स्थान पर ढोल नगाड़ों से चार भुजा प्रांगण में तेजाजी महाराज जमाने ओर फसल की बात बताते है , वहा से बिन्दौली तेजाजी प्रांगण पहुंची ,जहा मेले में भरी तादाद में जनता की भीड़ उमड़ी ,और बच्चे बूढ़े सभी मेले का आनंद लिया, मेले में हर कोम का भाईचारा देखने को मिला ,जानकारी के अनुसार खामोर गांव में कभी किसी जातिवाद ओर धर्म वाद के लिए किसी समाज विशेष ने ओर धर्म विशेष ने भेदभाव नहीं किया ।सभी त्योहार भाईचारे और उल्लास से मनाते है। उसी तरह तेजा दशमी के मेले को खामोर ओर आस पास की भक्ति रूपी भीड़ ने हर्षोल्लास से मनाया है ,बच्चे तो मानाते ही है लेकिन बूढ़े आदमी ओर औरते भी पीछे नहीं रही ,
from Shahpura News https://ift.tt/2MKoMR6
via IFTTT
Comments
Post a Comment