भाजपा ने हर वर्ग को आपस में लड़ाने का काम किया-गुर्जर 



शाहपुरा(दिलीप गुर्जर)-ग्राम पंचायत कनेच्छ्न कलाँ में  बैरवा समाज और रेगर समाज द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप गुर्जर की अध्यक्षता व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामेश्वर सोलंकी के मुख्य आतिथ्य में कांग्रेस की मीटिंग आयोजित की गयी।
मीटिंग से पूर्व बैरवा और रेगर समाज के पंच पटेलों ने डी॰जे॰ बैण्ड बाज़ों के साथ अतिथियों का जुलूस निकाला।
मीटिंग को सम्बोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप गुर्जर ने बताया कि भाजपा ने अपने कार्यकाल में विकास तो नही किया बस समाज के हर वर्ग को आपस में लड़वाने का काम किया है।भाजपा राज में दलितों पर अत्याचार की घटनाएँ बढ़ी है।सरकार पूरी तरह से फ़ेल हो चुकी है।युवा रोज़गार के लिए दर दर की टोकरे खाने को मजबूर हो रहे है।चारों तरफ अराजकता का माहौल बना हुआ है।महिला उत्पीड़न, हत्या, बलात्कार, लूट, डकैती की घटनाएँ दिन बे दिन बढ़ती जा रही है।महँगाई आसमान को छू रही है।पेट्रोल, डीज़ल और रसोई गैस की क़ीमतें दिन बे दिन बढ़ती जा रही है।आम आदमी का जीना दुभर हो चुका है।क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है।
रामेश्वर सोलंकी ने मीटिंग को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस राज में 36 क़ौम को साथ लेकर प्रत्येक ग़रीब किसान और दलित को आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा।कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जिसकी नीतियों की बदौलत भारत संगठित रहा और आज विकास में दौड़ में इतना आगे पहुँच चुका है।कांग्रेस ने बिना भेदभाव के समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ाने का कार्य किया।उन्होंने सभी से देश की एकता अखंडता और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए कांग्रेस को ओर अधिक मज़बूत व सशक्त बनाने की अपील की।
इस अवसर पर ब्लॉक सचिव घनश्याम धोबी, रामकुंवार रेगर, गोपाल रेगर, राधेश्याम बैरवा, ओमप्रकाश बैरवा, कमलेश बैरवा, जगदीश बैरवा, आत्माराम रेगर, राघवेंद्र सिंह, महावीर बैरवा, धन्ना बैरवा, उगमा बैरवा, मूला बैरवा, सौनाथ बैरवा, चांदु बैरवा, बद्री बैरवा, बलदेव रेगर, दुर्गा रेगर, प्रह्लाद रेगर, बालू बैरवा, लाला बैरवा, सम्पत खटिक, रामदेव रेगर, राधेश्याम रेगर, बद्री रेगर, रामस्वरूप रेगर, लादू रेगर, रामा रेगर, राम नारायण बैरवा, सोहन बैरवा, प्यारा बैरवा, राम किशन बैरवा, छोटू बैरवा, चाँद रेगर, पुरण खटिक, लक्ष्मी नारायण खटिक आत्माराम खटिक, दलीचंद खटिक, रवि खटिक, भेरू लाल खटिक, मुकेश खटिक सहित दलित समाज के कई पंच पटेल, सैंकड़ों युवा व वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं महिलायें उपस्थित थी।




from hindi news https://ift.tt/2owh8A1
via IFTTT

from Shahpura News https://ift.tt/2wBzZhF
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू