भीलवाड़ा अमित शाह आने का कारण क्या है आखिर नागौर जाने के प्लान को क्यों किया चेंज




भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सोमवार को पहली बार भीलवाड़ा आ रहे हैं। पहले शाह का कार्यक्रम नागौर आने का था। अचानक भीलवाड़ा का कार्यक्रम बनने को लेकर राजनीतिक हलके में खासी चर्चा है। सब लोग अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं। कई सवाल भी हैं कि आखिर भीलवाड़ा का चयन कैसे हुआ।

सूत्रों के अनुसार दो माह पहले दिल्ली से एक खुफिया टीम जिले में आई थी। इस टीम ने सातों विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया। इस टीम की जो रिपोर्ट थी, वह पार्टी के लिए चौंकाने वाली थी। इसमें कुछ एेसे तथ्य सामने आए, जो पार्टी के लिए चिंताजनक था। जिले में कुल सात में से पांच विधायक भाजपा के हैं। छह माह पहले मांडलगढ़ उप चुनाव में भाजपा को शिकस्त मिली थी। इसकी रिपोर्ट भी हाईकमान को गई थी। यहां उपचुनाव में सात बार सीएम के आने के बावजूद भाजपा को सफलता नहीं मिली। अब आने वाले चुनावों में सातों सीटों पर कोई बड़ा नुकसान नहीं हो जाए, इसे लेकर प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा हुई है।..


from Shahpura News https://ift.tt/2D0AqHN
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू