भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त
भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नंदलाल गुर्जर ओर बीकानेर संभाग प्रभारी आजाद शर्मा ,सुरेन्द्र सिंह ,गोतम शर्मा, शिवजी वैष्णव गाड़ी से अजमेर संभाग की बैठक में अपनी उपस्थिति देने जा रहे थे । बताया गया है कि भीलवाड़ा से अजमेर जाते हुए रूपाहेली चौराहे के पास ट्रक चालक के सामने आ जाने से जिला अध्यक्ष की गाड़ी सड़क से नीचे उतरने के कारण बाल बाल बचे , गाड़ी के सड़क से नीचे उतरने से गाड़ी में थोड़ी खरोच अाई है ,उसे क्रेन कि सहायता से बाहर निकाला गया ।इस दुर्घटना में किसी को किसी प्रकार की चोट नहीं आयी।
from Shahpura News https://ift.tt/2wDnjWN
via IFTTT
Comments
Post a Comment