- बेटी पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया !



सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे के अटल सेवा केंद्र में आज डेप 3 संरक्षण भैरुलाल आचार्य व नर्स प्रथम कैलाश चंद्र ने बेटी पंचायत के तृतीय चरण का आयोजन किया | जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुर्व पंचायत समिति सदस्य राजकुमार श्रोत्रिय व अध्यक्षता पत्रकार सांवरमल वैष्णव ने की | इस दौरान चिकित्सालय कर्मी व आशा सहयोगिनी तथा गांव से पहुचे कई महिला पुरुष उपस्थित रहे | इस दौरान सभी ने बेटी पंचायत के तहत बेटियों के बचाव पर अपने अपने विचार प्रकट किये और कहा कि बेटा बेटी में कभी भेदभाव  नहीं होना चाहिए तथा दोनों को ही बराबर शिक्षा दी जानी चाहिए |  सरक्षक भैरु आचार्य ने बताया कि बेटियों का लिंगानुपात लड़कों के मुकाबले खासे कम है जो एक चिंता का विषय हैं | नर्स प्रथम कैलाश चंद ने बताया कि 1000 लड़कों पर 930 लड़कियों की सख्या इस लिंगानुपाक को बराबर करना है और पुर्व पंचायत समिति सदस्य श्रोत्रिय ने बताया कि ये कार्यक्रम राज्य सरकार का नहीं होगा अपना स्वयं का है और इससे हमें बेटा-बेटी में कभी भेदभाव नहीं करना चाहिए | पत्रकार वैष्णव ने बताया कि बेटा बेटी गाड़ी के दो पहियों के समान होते हैं जिसमें अगर एक पहिया नही होता तो वह गाड़ी स्वयं ही थम जाती हैं इसलिए हमें लिंगानुपात को बराबर रखना होगा | बेटियों को पढ़ाना चाहिए क्यो की बेटिया दो घरों का नाम रोशन करती हैं ||


from Shahpura News https://ift.tt/2OmLX5u
via IFTTT

Comments