प्रधान गुर्जर के निवेदन पर चाँदमा देवनारायण धर्मशाला के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद ओम प्रकाश माथुर ने दिए =दस लाख
शाहपुरा/( परमेश्वर गुर्जर )देवनारायण भगवान विष्णु के अवतार है, दुनिया की सभी उलझनों से खुद को अगर दूर रखना चाहते हैं तो ईश्वर की भक्ति में लग जाए और भगवान देवनारायण आपको इस भवसागर से पार लगा सकता है । यह बात ओम प्रकाश माथुर सांसद भारत सरकार ने मुलाकात के दौरान कही।
प्रधान गोपाल गुर्जर पंचायत समिति शाहपुरा के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद ओम प्रकाश माथुर को एक पत्र लिखकर देवनारायण भगवान चाँदमा के पास सामुदायिक भवन की स्वीकृति दिलाने बाबत 1000000 रुपए का निवेदन किया। जिस पर दिनांक 13 सितंबर 2018 को ओम प्रकाश माथुर ने दस लाख रुपए की राशि आवंटित करते हुए पंचायत समिति शाहपुरा को कार्यकारी एजेंसी बनाकर स्वीकृति प्रदान की ।
प्रधान गोपाल गुर्जर ने देव जन्म स्थली मालासेरी डुंगरी श्री हेमराज जी पोसवाल पूर्व सरपंच अविनाश जीनगर के साथ ओम प्रकाश जी माथुर का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा उनको शाहपुरा की प्रसिद्ध पर चित्रकारी भी भेंट की।
इस स्वीकृति से गुजर समाज में उत्साह का वातावरण है।

from Shahpura News https://ift.tt/2MACrKk
via IFTTT
Comments
Post a Comment