एक करोड़ की लागत से बने बस स्टैंड का संचालन नगर पालिका पार्षद के सहयोग से होगा 



शाहपुरा कस्बे में 20 वर्ष पूर्व केंद्र सरकार की आइडीएसएमटी योजना के तहत निर्मित एक करोड़ रुपए की लागत से बने हुए बस स्टेंड का संचालन अब नगर पालिका पार्षदों के सहयोग से संचालित करेगी। इसके लिए पुराने बस स्टेंड को एक बार पूरी तरह बंद किया जाएगा। ठेलों व दुकानों को नए बस स्टेंड पर विस्थापित करने की दिशा में भी काम किया जाएगा। पिछले तीन वर्ष के कार्यकाल में करीब छह माह बाद हुई यह पहली बैठक थी, जिसमें सभी 14 प्रस्ताव सहमति से पारित हुए। बैठक में बताया गया कि शाहपुरा के मास्टर प्लान में कई खामियां हैं। मौके की परिस्थिति के अनुरूप इसे रिवाइज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पहले चरण में पांच जोनल डवलपमेंट प्लान बनाए जाएंगे। इनमें जोनल एक का कार्य चल रहा है।...




from Shahpura News https://ift.tt/2xFoOVH
via IFTTT

Comments