दिनभर रिमझिम बारिश का दौर जारी, जल स्त्रोत फिर भी रीते



 शाहपुरा = (गणेश सुगन्धी)कस्बे सहित पूरे क्षेत्र में बीती रात से ही रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ जो कि शनिवार को पूरे दिन जारी रहा। रिमझिम बारिश से जहां एक और मौसम खुशनुमा हो गया वही हल्की ठंड भी महसूस होने लगी। जिस कारण जुकाम बुखार का प्रकोप देखने को मिला। वहीं दूसरी और इस वर्ष क्षेत्र के लगभग सभी जल स्त्रोतों में पानी की आवक नहीं होने से वे रिते ही पड़े हुए हैं इससे भूमिपुत्रों में निराशा व्याप्त है। सिंचाई विभाग से मिली रिपोर्ट के अनुसार शनिवार शाम तक क्षेत्र के सबसे बड़े अरवडबांध में कुल 24 फीट की भराई के मुकाबले मात्र 7 फीट पानी की आवक हो पाई है। वही नाहर सागर में 15 फीट कुल भराई के मुकाबले 6 फीट 10 इंच, उम्मेद सागर बांध में 13 फीट कुल भराई के मुकाबले 2 फीट 10 इंच, भीम सागर तालाब में कुल 11 फीट की भराई के मुकाबले मात्र 4 फीट 9 इंच जल की आवक ही हो पाई है। शनिवार को कुल औसत वर्षा 33 मिलीमीटर दर्ज की गई। कस्बे की जीवन धारा पिवणिया तालाब भी अभी तक आधा भी नहीं भर पाया है।


from Shahpura News https://ift.tt/2MXhJcX
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू