रायला स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम के तहत चिकित्सालय में स्वच्छता की शपथ

रायला मुकेश चौधरी
रायला स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम के तहत चिकित्सालय में स्वच्छता की शपथ दिला किया  श्रमदान

 रायला युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र भीलवाड़ा के जिला युवा समन्वयक महेंद्र सिंह सिसोदिया एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सी जी जीनगर के निर्देशानुसार रायला स्थित आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वच्छता ही सेवा है पखवाड़े के तहत चिकित्सालय डॉक्टर सुभीता कुमारी द्वारा कार्यालय कर्मचारियों एवं मरीजों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और कहा कि अपने कार्यस्थल पर सभी को साफ-सफाई रख कर स्वच्छ भारत में योगदान देना चाहिए ।इसी प्रकार डॉक्टर सूरज प्रकाश शर्मा द्वारा चिकित्सालय में आए हुए मरीजों को हाथ धुलाई चिकित्सालय परिसर को साफ़ सुथरा रखने की बात कही    

इस मौके पर
नेहरू युवा केंद्र भीलवाड़ा के राष्ट्रीय युवा कोर स्वयं सेवक सांवरलाल जाट द्वारा स्वच्छता पखवाड़े के तहत होने वाले 15 दिवसीय कार्यक्रमों की जानकारी दीओर कहा कि हम सभी को आसपास साफ सफाई करके श्रमदान करने एवं स्वच्छता को एक राष्ट्र सेवा मानकर अपने कार्यस्थल गांव राष्ट्र को स्वच्छ बनाने की बात कही थी । इस मौके पर आदर्श रायला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के  डॉक्टर सुभिता कुमारी , डॉक्टर सूरज प्रकाश शर्मा , ज्ञानी भील ,मंजू राव , सुरेन्द्र राव , राजेश पारासर तथा नेहरू युवा मंडल के कोषाध्यक्ष मुकेश चौधरी सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद थे ।


Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू