शाहपुरा काला कानून वापस लो के नारों से गूंज उठी गलियां व चौराहे
शाहपुरा ( राजेन्द्र पाराशर) सरकारी कार्यालय व स्कूल, कॉलेज एवं बाजारों में पसरा सन्नाटा
मेडिकल दुकाने रही बंद
*न्यायालय में अभिभाषकों ने न्यायिक कार्य बंद रखें*
*रैलियां निकाली, किया प्रदर्शन*
*शाहपुरा 6 सितम्बर* । राष्ट्र व्यापी बंद को समर्थन देते हुए कई सरकारी कर्मचारी गुरूवार को सामूहिक अवकाश पर रहे। अवकाश पर रहने से सरकारी कार्यालय सुने दिखे। स्कूल एवं कॉलेज के कई छात्र-छात्राओं ने भी बंद का समर्थन करते हुए स्कूल-कॉलेज ही नही पहुंचे। इस दौरान सभी प्रतिष्ठानों के साथ मेडिकल दुकाने भी बंद रही। न्यायालय में अभिभाषकों ने न्यायिक कार्य दिन भर बंद रखे।
बंद के समर्थन में प्रात: कस्बे व कनेच्छनकलां, ढ़ीकोला, फुलियांकला,धनोप, सांगरिया आदि आसपास के गांवों में सभी बाजार बंद रहे। व्यासायियों, हाथ थैला आदि लोगों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान व व्यवसाय बंद रखा जिस कारण बाजारों में दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। आवश्यक सेवा देने वाले मेडिकल दुकानदारों ने भी बंद का समर्थन करते हुए मेडिकल स्टोर बंद रखे। दिनभर बंद शांतिपूर्ण रहने के बाद व्यापार मंडल, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज,राजपूत करणी सेना, माहेश्वरी समाज सहित विभिन्न संगठनों के बैनर तले सैकड़ों लोगों नें महलों के चौक से रैली निकाली। रैली के दौरान गलियां, बाजार व चौराहे काला कानून वापस लो-वापस लो के नारों से गूंज उठे। उपखण्ड कार्यालय पहुंचे पर लोगों ने कार्यालय के बाहर जम कर प्रदर्शन करते हुए एसएसी एक्ट का विरोध किया। बाद में उपखण्ड अधिकारी चेतन कुमार त्रिपाटी को राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम दिए गये ज्ञापन में एससी एसटी कानून में संशोधन करने की मांग की। एक्ट में संशोधन नही करने पर आगामी चुनाव में मतदान के समय जनता नाटो में वोट देकर इस कानून का विरोध करेगी।
इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक दिनेश जीनगर, थानाधिकारी अजय कांत शर्मा सहित कई संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
from Shahpura News https://ift.tt/2wQDCjL
via IFTTT
Comments
Post a Comment