मारवाड़ी तेजाजी खेल का मंचन किया !
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे में स्थित तेजाजी महाराज के मंदिर प्रांगण पर शुक्रवार रात्रि से मारवाड़ी तेजाजी खेल का मंचन किया गया | जिसमें सांवरिया कला मंडल सलावटिया सुरेश नट एंड पार्टी के द्वारा मारवाड़ी तेजाजी खेल का मंचन किया जा रहा है | इसमें पहले दिन तेजाजी महाराज व उसकी भावज के मध्य के बोल और बहिन पेमल को लेने ससुराल जाना आदि कई का मंचन किया गया | वही गोपाल नगर, खेमराज नेट, शिवलाल नट, कमलेश नट, सोहन नट, विष्णु नट व राकेश नट ने तेजा जी के विभिन्न पात्रों का मंचन किया | इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे | मारवाड़ी खेल का मंचन देर रात्री तक चला ||
from Shahpura News https://ift.tt/2NMXI8f
via IFTTT
Comments
Post a Comment