आसींद के अंटाली व शंभुगढ़ मे धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी। मटकी फोड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
आसींद (रोहित सोनी) अंटाली व शंभुगढ़ मे जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया । जन्माष्टमी के मौके पर गणेश चौक मे विराजित राधे कृष्ण मंदिर की भव्य सजावट की गई तथा कृष्ण व राधे की झांकियां सजाई गई । शंभुगढ़ में जन्माष्टमी के मौके पर राधे मण्डल द्वारा दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया । आयोजनकर्ता लोकेश कुमार साहू ने बताया कि माखन दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता मे 2 टीमो ने भाग लिया । इस प्रतियोगिता में वीर बजरंगी दल विजेता रहा। विजेता टीम को नगद 5100 की राशि दी गई। इस समारोह के मुख्य अतिथि sho जशवंत चौधरी, उपसरपंच गणपत साहू, समाजसेवी मिठूलाल साहू थे । इस भव्य मौके पर मुरली साहू,रामप्रसाद साहू, कमलेश साहू,शेखर साहू, विनोद साहू,नारायण साहू,मुकेश साहू, दिनेश साहू, राजेश साहू , हेमंत सेन, विकास मेघवंशी, सुनील सेन, सांवर साहू, संजय मेघवंशी,राधे मण्डल व सेंकडो की तादाद मे महिलाएं व पुरूष मौजूद थे
from Shahpura News https://ift.tt/2oDSHRt
via IFTTT
Comments
Post a Comment