भीलवाड़ा एबीवीपी ने दिया कलेक्टर को ज्ञापन, प.बंगाल में मारे मासूमों को लेकर कार्यवाही नहीं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी



भीलवाड़ा !आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा प्रांत सह मंत्री गजेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल सरकार और  आरोपी एसपी को निलंबित करने के संबंध में राष्ट्रपति के नाम में जिला कलेक्टर भीलवाड़ा को ज्ञापन दिया गया। कॉलेज इकाई के विजयपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि ,बंगाल के अभिजीत में विद्यार्थी परिषद के 3 कार्यकर्ता अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे उस दौरान आरोपी एसपी ने लाठीचार्ज और फायरिंग करके उनकी हत्या की उसके खिलाफ राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर भीलवाड़ा को ज्ञापन दिया गया कि जल्द से जल्द आरोपी को निलंबित नहीं किया गया कार्रवाई नहीं की गई तो पूरे भारतवर्ष में सभी राज्यों की राजधानी में विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी उसके जिम्मेदार सरकार और आरोपी एसपी होंगे। ज्ञापन के दौरान प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अनुराग पारीक ,छात्रसंघ अध्यक्ष प्रियंका शक्तावत, उपाध्यक्ष वंदना जोशी, महासचिव भावना चंदेल ,सचिव भगवती,टीना जांगिड़ ,सिद्धार्थ शर्मा ,राजेश जाट , राजू गाडरी भुनास, सावर  प्रजापत ,रतनेश बेरवा, पवन शर्मा ,सौरभ ,सत्यनारायण शर्मा ,मुकेश माली ,कैलाश माली, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।




from Shahpura News https://ift.tt/2MZswyo
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू