फैक्ट्री में दो घण्टे विक्षिप्त ने मचाया उत्पात, उसके बाद फंदे पर झूलकर दे दी जान*
हमीरगढ़।क्षेत्र के ओज्याड़ा मार्ग स्थित फैक्ट्री में बुधवार रात विक्षिप्त युवक घुस गया। फैक्ट्री की छत पर चढ़कर दो घण्टे तक उत्पात मचाया। उसके बाद फैक्ट्री परिसर में ही गोदाम में लगी एंगल पर केबल के तार से फंदा लगाकर जान दे दी। हमीरगढ़ थाना पुलिस ने पहचान नहीं होने से शव महात्मा गांधी अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाया।
थानाधिकारी सुगनसिंह चौधरी ने बताया कि सीजन एग्रो कैम इण्डिया प्रा. लि. में देर रात 35-40 वर्षीय युवक लोहे का सरिया लेकर अंदर घुस गया। छत पर चढ़कर उत्पात मचाने लगा। वहां सीमेंट के चद्दर में तोडफ़ोड़ कर दी। बिजली के तार काट दिए। बिजली लाइन को पकड़ लिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने बिजली बंद करवाई। युवक को काबू करने के लिए चौकीदार व अन्य श्रमिक छत पर चढऩे लगे तो युवक ने उन पर पत्थर फेंके।
from Shahpura News https://ift.tt/2xcw5eB
via IFTTT
Comments
Post a Comment