बारिश से खराब फसलों को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया उपखंड अधिकारी को ज्ञापन
हुरडा ! ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हुरड़ा की ओर से राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जी के नाम हुरड़ा तहसील के किसानों की बेमौसम बरसात के कारण खराब हुई फसलों के मुआवजे को लेकर एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी के द्वारा दिया गया जिसमें हाल ही में दो-तीन दिन तक बेमौसम हुई बारिश से किसानों की उड़द मूंग तिल्ली आदि फसलों को किसान भाइयों द्वारा कटिंग कर दी गई तथा कपास की फसल खड़ी हुई है इस प्राकृतिक आपदा से यह फसले लगभग नष्ट हो चुकी है जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है विदित हो कि पूर्व में भी वर्ष 2017 में भी क्षेत्र के किसानों का फसल का शतप्रतिशत खराबा हुआ था जिसकी आज तक न तो कोई गिरदावरी हुई है न ही आज तक सरकार द्वारा किसानों को मुआवजा दिया गया है इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन , गया कि बरसात से हुई प्राकृतिक आपदा के कारण फसल खराबे का नुकसान का उच्चाधिकारियों से सर्वे कराकर तुरंत मुआवजा देकर राहत प्रदान कराने की मांग की गई अन्यथा क्षेत्र के समस्त किसानों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन और राज्य सरकार की होगी किसान सेवा समिति तहसील हुरडा की ओर से भी मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैदार बेरवा हुरड़ा प्रधान घीसी देवी भील , उपप्रधान मधसूदन पारीक , प्रवक्ता रामदेव खारोल , महावीर लड्ढा, किल्लीबन्ना रूपा हेली , गौरव सिंह राजपूत, सूरजमल यादव, पांचू गुर्जर, सुमित काल्या , रामधन जाट, राजेंद्र वैष्णव ,सरपंच कुलदीप परिहार, रामप्रसाद खटीक ,श्री राम बेरवा, काना जी माली, घनश्याम माली ,भगवती लाल ,लादूराम जी चौधरी, पुखराज जाट, पूर्व पार्षद गुड्डू कुरेशी , सलीमबाबू, निहाल संचेती, पार्षद शरीफ गौरी , एडवोकेट फिरोज खान, राजेश कुमावत, अशोक मोर्य, चेतन पारासर , नासिर जी मास्टर ,कैलाशचंद जाट, रघुनाथ सिंह , वीरेन्द्र लोढ़ा, धन्ना जी जाट ,हरनाथ गुर्जर,पप्पूलाल जाट इकाई अध्यक्ष टोंकरवाड ,भेरूलाल जाट हाजियास ,सुरेन्द्र जी कोठारी बराटिंया दशरथ वैष्णव खेजड़ी सहित कई कांग्रेसजन व क्षेत्र के वर्तमान व सरपंच पूर्व सरपंचगण सहित बड़ी सँख्या में किसान मौजूद थे
from Shahpura News https://ift.tt/2Dss0cx
via IFTTT
Comments
Post a Comment